दूल्हे का सेहरा सुहाना लगता हैं।
दुल्हन को भी टक्कर दे दूल्हे के अंदाज
दूल्हे को तराशा जाए मूर्ति सा
क्यों सिर्फ दुल्हन ही हो रौनक, न भूले दूल्हे की शान
आशिता दाधीच, मुंबई
शादियों के नाम से याद आती हैं सजी धजी दुल्हनें, नख से शिख तक श्रृंगार की हुई औरतें लेकिन अब चलन बदल रहा हैं जनाब। अब दूल्हे राजा भी किसी मामलें में दुल्हनियां से कम नहीं लगना चाहते। ऐसे में दूल्हे के कपड़ो और गहनों की खरीदारी में भी खासी तेजी आई हैं। आज आशिता दाधीच आपको बता रही है दूल्हे राजा को राजा सा सजाने के लिए इस बार क्या है फैशन में।
हर कोई अपनी शादी को अपनी जिंदगी का सबसे यादगार लम्हा बनाना चाहता है। ऐसे में दूल्हे का पहला इमप्रेशन होती है उसकी वेडिंग ड्रेस। इस साल मोदी कुर्ते और मोदी जैकेट को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा हैं। इसके साथ ही इंडो वेस्टर्न सूट की भी दिवानगी अपने चरम पर है। बीतें दो सालों से पारम्परिक परिधान शेरवानी को भी विदेशी टच दिया जा रहा है। अगर आप कुछ अलग चाहते हैं तो पठानी सूट के साथ वेस्ट कोट या हेवी कुर्ता भी पहन सकते हैं। कुर्ता चुनते समय यह भी ध्यान रखे कि वह दुल्हन के लहंगे के रंग से मेल खाए।
शेरवानी हो कोट जैसी -
इंडो वेस्टर्न सूट घुटने से कुछ ऊपर होता है ऐसे में इसे पहनने पर शेरवानी के साथ कोट का भी लुक आता है। शेरवानी, इंडो वेस्टर्न सूट्स के साथ ही डिजाइनर कुर्ते पैजामे भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। इसमें कंधों पर जरी का काम होता है। इस साल डिजाइनर स्टोन व हैवी वर्क का चलन भी देखा जा रहा है। आजकल दूल्हा - दुल्हन एक-दूसरे से मिलती जुलती पोशाख पहनते हैं इसलिए शेरवानी के साथ लाइट कलर की चुन्नी भी लगाई जा सकती है। इस साल रंगों में सबसे अधिक गाढ़ा नीला, महरून और लाल रंग चलन में है। शेरवानी के साथ ब्रिचिज स्टाइल पजामा इस साल सबसे अधिक चलन में रहेगा।
पगड़ी हैं सबसे जरुरी -
आजकल शादियों में सबसे ज्यादा राजस्थानी टर्बन ही नजर आ रही हैं। ये पगड़ियां पीले, बैंगनी, हरे और बंधेज जैसे डिजाइन में बनाई जाती हैं। इन पर एक बड़ा ‘मोड’ लगा होता है और उस पर रंगबिरंगी कलगी और फेदर लगाए जाते हैं। ये फेदर आप अपनी शेरवानी के मैचिंग रंग का लगा सकते हैं।

No comments:
Post a Comment