Thursday, September 11, 2014

हनीमून Honeymoon

ये हसीन वादियां, ये खुला आसमान



शादी के बाद का सबसे खास लम्हा होता है, हनीमून पर बिताए गए पल। किसी खास स्थान पर बिताए गए प्यार के अंतरंग लम्हे किसी भी जोडे के लिए अविस्मरणीय होते हैं। ऐसे में शादी के साथ ही शुरू होती है, हनीमून की प्लानिंग। यहां आशिता दाधीच बता रही हैं, देश और दुनिया के सबसे खूबसूरत हनीमून स्पॉट के बारे में।

- सिंगापुर

हनीमून के दिनों को यादगार बनाने के लिए सिंगापुर केबल कार में स्काई डाइविंग प्रोग्राम में खुद को रजिस्टर कराएं। सेंटोसा आइलैंड के सुंदर रेतीले समुद्रतट तथा तरह-तरह के वाटर स्पो‌र्ट्स और स्पा ट्रीटमेंट पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। चाइना टाउन में चाइनीज हैंडीक्राफ्ट, घडि़यां, कपड़े, सी फूड, चाइना वेयर आदि की बहुत वैरायटी मिलेगी। अगर वाइल्ड लाइफ की एक झलक रात को देखनी हो तो नाइट सफारी का आनंद लें। यहां 110 अजीबोगरीब प्रजातियों के 1200 जानवर दिखते हैं।

- थाईलैंड

आसमान छूती इमारतें लक्जरी होटल व शॉपिंग मॉल इस शहर की शोभा हैं। ऐतिहासिक बौद्ध मंदिरों के अलावा पटाया बीच थाईलैंड का मुख्य आकर्षण है। सेलिंग, विन्डसर्फिग, वाटर स्कीइंग, केबिल स्का, पैरासेलिंग, स्नोर्केलिंग आदि एडवेंचर स्पो‌र्ट्स के लिए यह आदर्श बीच है। थाईलैंड गए है तो फुकेत जरुर जाए, यहां के सफेद रेत वाले बीच बसबस ही अपनी और खींचते है।

- यूरोप

स्विट्जरलैंड में एल्प्स बर्फीली पहाड़ियां चोटियां देखने का अपना अलग मजा है। स्कीइंग व गोल्फिंग के लिए यह देश बहुत अच्छा है। पेरिस में विश्वप्रसिद्ध आयफिल टॉवर के अलावा शाजेलिजे, लूव्र, साक्रे कुअर, आर्क द ट्रायम्फ जैसे कुछ बेहतरीन दर्शनीय स्थल है। लंदन के मशहूर दर्शनीय स्थलों में बिग बेग, वेस्टमिंस्टर एवे, बकिंघम पैलेस, सेंट पॉल कैथेड्रल और टॉवर ऑफ लंदन हैं। इटली के वेनिस, रोम, पीसा, फ्लोरेंस अपनी सुंदरता के कारण सभी को लुभाते है।

- मलेशिया

मीलों तक समुद्रतट फैले है और उनके किनारे पाम के पेड़, सागर से आती लहरें और दूर तक दिखता नीला पानी व आकाश हैं। यहां बहुत से रेन फॉरेस्ट हैं, जिनमें सफारी ट्रिप आयोजित किए जाते हैं।

- मॉरिशस

हनीमूनर्स पैराडाइज कहलाने वाले मॉरिशस में समुद्री जीव-जंतुओं को बहुत करीब से देखने का मौका मिलेगा और वॉटर एडवेंचर स्पो‌र्ट्स की भी पूरी सुविधा है।

- ताज महल, आगरा

आगरा ताजमहल के लिए जाना जाता है। ताज महल की गितनी विश्व के सात अजूबों में होती है। इसका निर्माण मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में करवाया था। यहीं मुमताज महल का मकबरा भी है। पास ही यमुना नदी बहती है।

- खजुराहो

खजुराहो मंदिर मध्‍यप्रदेश की शान है। वास्‍तुकला का अद्भुत नमूना यहां देखने को मिलता है। खजुराहो मंदिर में कामुक मूर्तियां लगी हुई है जो कामदेव को समर्पित है।

- श्रीनगर

ये शहर झीलों और हाऊसबोट के लिए जाना जाता है। डल झील पर कई खूबसूरत नावों पर तैरते घर हैं जिन्हें हाउसबोट या शिकारा कहा जाता है। मुगल गार्डन, शालीमार बाग, निशात बाग जैसे कई बड़े गार्डन है।

- गोवा

गोवा अपनी नाइट लाइफ के लिए ही जाना जाता है, ऐसे में यहां हनीमून के पल बिताना बेहद रोचक पल रहेगा। गोवा के खूबसूरत और शानदार समुद्री-तटों की लंबी लिस्ट में कैलेंगुट बीच, अंजुना बीच, बागा बीच, बागाटोर बीच, सिंकेरियन बीच, पालोलेम बीच और मीरामार बीच प्रमुख हैं। जिनमे आप वाटर गेम्स और रिवर क्रूज का लुत्फ़ उठा सकते हैं।

- केरल

कोवलम व कोडई कनाल जाकर समुद्रतट पर फैले नारियल के पेड़, ताजे फलों के ढेर और प्राकृतिक सौंदर्य देखा जा सकता है। यहां की मन्नार की खाड़ी धरती पर स्वर्ग सा एहसास देती है।

- हिमाचल प्रदेश

बर्फ से ढकी सफेद चोटियां, मीलों तक फैले फूलों से ढके हरे-भरे बागान, सेबों से लदे पेड़ हिमाचल प्रदेश की खासियत है। कुल्लू, मनाली, शिमला, कसौली आदि यहां की कुछ खास जगहें हैं। यहां के पहाड़ों व दर्रो में ट्रेकिंग, रॉक क्लाइंबिंग जैसे एडवेंचर स्पो‌र्ट्स का लुत्फ भी उठाया जा सकता है।

- राजस्थान

रेतीली मिट्टी के लिए प्रसिद्ध राजस्थान देशी-विदेशी हनीमूनर्स की पसंदीदा जगह है। झीलों का शहर कहलाने वाला उदयपुर बेहद खूबसूरत है। जैसलमेर के रेतीले टीलों पर डेजर्ट सफारी का आनंद ले सकते हैं। माउंट आबू अरावली की पहाडि़यों से घिरा एक बहुत लोकप्रिय हनीमून स्पॉट है। रणथंभौर व भरतपुर में बाघ व बर्ड सैंक्च्युरी का आनंद ले सकते हैं।

 

No comments:

Post a Comment