Thursday, September 11, 2014

थीम Wedding Theme

शादी एक ऐसा मौका है जिसे हर इंसान यादगार बनाना चाहता है और लोगों की इसी हसरत ने थीम आधारित विवाह की शुरुआत की। हाल ही के दिनों में लोगों में थीम आधारित शादियों के प्रति रुझान दिखाई पड़ रहा है। यहां आशिता दाधीच बता रही हैं उच्च मध्य वर्ग और मध्य वर्ग में शादियों को लेकर नई-नई थीम के चलन के बारे में:

रजवाड़ा थीम-

दूल्हा-दुल्हन राजसी ठाठ-बाठ के साथ आते हैं और उनकी जयमाला होती है। इस थीम में दुल्हन की सखियों के रूप में कुछ लड़कियां हाथ में फूल पत्तियां बिखेरती हुई आती हैं। दुल्हन पालकी में आती है। वहीं दूल्हे के आगे कुछ लोग हाथ में मशाल लेकर नगाड़े की धुन के बीच चलते हुए आते हैं। म्यूजिक की धुन भी कुछ इसी तर्ज पर बजाई जाती है और जयमाला होती है।

सांवरिया थीम -

सांवरिया फिल्म आधारित इस थीम में चांद तारे सजाए जाते हैं जिनके बीच से दुल्हन आती है। सजावट भी नीले और सफेद फैब्रिक और रंगीन फूलों से की जाती है ताकि रूमानी माहौल बनाया जा सके। हर थीम में जरूरत के मुताबिक फूलों, फैब्रिक एवं अन्य सामान के साथ सजावट की जाती है।

स्काई लाइट थीम -

इसमें स्काई लाइट लैंप जलाकर बारात के स्वागत के दौरान हवा में छोड़ा जाता है ताकि शादी वाले गार्डन या रिजॉर्ट के ऊपर खुबसूरत सजीव जगमगाता हुआ नजारा बन सके।

स्टेज पर किताब वाली थीम -

पढ़ाकू लोग इस थीम को खासा पसंद करते है। इसमें किताब के दोनों पन्नों पर एक रोमांटिक प्रस्तुति के साथ खुलते हुए पन्नों के बीच में से दूल्हा दुल्हन निकलते हुए दिखाई देते हैं। वरमाला के लिए लिफ्ट का इस्तेमाल करके दूल्हा-दुल्हन को सतह से कुछ ऊंचा उठाकर वरमाला कराई जाती है।



-----------

 

No comments:

Post a Comment