Thursday, September 11, 2014

खरीदारी Wedding shopping

मेहंदी है रचने वाली

शादी के तारीख है नजदीक, अभी से जुट जाओ तैयारी में

??

शादी की तारीख तय होते ही, परिवार वाले जुट जाते है खरीदारी और तैयारियों में। समारोह में हर किसी के आकर्षण का केंद्र हो दुल्हन होती है, ऐसे में उसे भी तो जन्नत की हूर लगना है। विवाह समारोह में अपनी दिलकश अदाओं का जलवा बिखेरने के लिए दुल्हन को भी चार -पांच महीने पहले तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। कैसे करे दुल्हन पहले से खूबसूरती को निखारने की ये तैयारियां, बता रही है आशिता दाधीच।

शादी के तारीख तय होते ही दुल्हन को भरपूर आराम करना चाहिए। सुबह उठकर ब्रीदिंग एक्सरसाइज करना चाहिए। त्वचा पर अच्छी तरह मॉयस्चराइजर लगाएं ताकि ब्राइडल मेकअप से पहले स्कीन तैयार हो सके। पर्याप्त पानी व जूस पिएं। इससे त्वचा में निखार आता है, और नेचुरल ग्लो किसी भी मेकअप से बढ़ कर और बेहतर होता है। यह कहना है ग्रांट रोड़ इलाके में ब्यूटी केयर चेन चलाने वाली फाल्गुनी संघानी का। उनके मुताबिक दुल्हन को एक नियमित अंतराल पर ऑक्सीफेशियल स्किन ट्रीटमेंट लेना चाहिए। यह ऑक्सीफेशियल एक तरह का फेशियल ट्रीटमेंट है, जिसमें त्वचा में ऑक्सीजन पहुंचाई जाती है और त्वचा की गंदगी को साफ किया जाता है। इससे बेजान कोशिकाओं में जान आ जाती है और त्वचा ताजी दिखने लगती है। नियमित अंतराल पर त्वचा पर कुछ देर बर्फ के टुकड़े जरुर रगड़े, इससे स्कीन साफ और चमकदार रहती है। चेहरे की सफाई, अरोमा थेरेपी फेशियल, बॉडी व सिर का मसाज और हेयर स्पा के साथ मेनिक्योर और पेडिक्योर जरुर कराते रहे।

इन दिनों हर जगह प्री ब्राइडल पैकेज की व्यवस्था हैं। ऐसे में एक ही जगह बुकिंग करवा कर आप वहा से रेग्युलर ट्रीटमेंट ले सकती है. इससे ब्यूटी केयर एक्सपर्ट भी आपकी स्कीन के नेचर को समझने लगेगी और आपको किसी भी तरह की स्कीन एलर्जी से बचाया जा सकेगा। अंधेरी में पार्लर चेन चला रही अनु चौहान के मुताबिक दुल्हन को कम से कम दो महीने पहले बॉडी वैक्स करवाना चाहिए। बॉडी वैक्स में लिंब्स और पीठ के अलावा बिकनी वैक्स भी होता है।

नहाने के पानी में गुलाब की कुछ पत्तियां डालें। रेग्युलर हेड मसाज लें और हफ्ते में एक बार मैनीक्योर और पैडीक्योर अवश्य करवाएं। शादी के दिन हर कोई फिट लगना चाहता है ऐसे में शादी से कम से कम दो तीन महीने पहले जिम ज्वाइन करें। दिन में एक बार योग जरुर करे। कैलौरी कॉन्शियस रहें और घी- चिकनाई वाली चीजें, मिर्च मसाले, मिठाई, चाय कॉफी आदि से परहेज रखें। डाइट में प्रोटीन जैसे दही, दूध, पनीर आदि रोजाना नियमित रूप से लें।

ब्राइडल मैग्जीन के लिए मेकअप आर्टिस्ट गौरव अरोड़ा के मुताबिक शादी से एक पखवाड़े पहले ही दुल्हन को आईलैश एक्सटेंशन करवा लेना चाहिए। इसके तहत पलकों पर एक-एक लैश चिपकाई जाती है जिससे पलकें घनी व लंबी दिखाई देती हैं। ये पलकें लगभग 15 दिनों तक टिकी रहती है। इससे भावी दुल्हन रोज मेक अप करने के झंझट से बच सकती है। भावी दुल्हन को परमानेंट मेकअप करवा लेना चाहिए। यह मेकअप दो से चार महीने तक अपना प्रभाव बनाए रखता है। बार-बार मेकअप करने की जरूरत नहीं पड़ती। प्राकृतिक बालों के ऊपर फॉल्स हेयर लगाने को हेयर एक्सटेंशन कहते है। इससे बाल घने और बड़े लगते है। बालों को घना दिखाने के लिए हेयर फाइबर तकनीक का इस्तमाल करना चाहिए।

-----------------




 

 


No comments:

Post a Comment