ये मेरा लहंगा बड़ा है महंगा
शादी के दिन हर दुल्हन का अरमान होता है कि वो हो सबसे जुदा। दुल्हन के श्रृंगार से लेकर उसका लाल जोड़ा, हर किसी के आकर्षण का केंद्र होता है। दुल्हन की ये पोशाक उसकी खूबसूरती में चार चांद लगाती है। यहां आशिता दाधीच बता रही है कैसे करे दुल्हन के घाघरे और लहंगे की खरीदारी, क्या है लेटेस्ट ट्रेंड्स और फैशन।
लहंगा दुल्हन की पारिवारिक परंपराओं के अनुकूल होता है। अक्सर दुल्हनें भी अपने घर की रस्मों के मुताबिक ही गहनें और कपड़ें पहनना पसंद करती है। उत्तर भारतीय शादियों में अक्सर दुल्हने लाल रंग के जोडे में और दक्षिण भारतीय शादियों में सफेद रंग से सजती है, यह कहना है, कॉस्ट्यूम डिजाइनर श्रद्धा जोशी का। जोशी के मुताबिक लड़कियां लाल कम और पिंक, मैजेंटा, बैगनी, नीला या फिर नारंगी रंग अधिक पसंद करती हैं। उनके मुताबिक घाघरा पसंद करते समय कांप्लैक्शन का ध्यान रखना जरूरी हैं। दुल्हन यदि गोरी है तो पिंक, फिरोजी, हरा, लाल, सिल्वर या गोल्डन किसी भी रंग को आजमा सकती हैं। यदि गेहुंएं रंग की है तो उस पर रूबी, लाल, ऑरेंज, नेवी ब्ल्यू, फिरोजी और नीला कलर ज्यादा अच्छे लगेंगे, गोल्ड बेस वर्क के साथ मैरून, मैट गोल्ड वर्क के साथ एमेराल्ड ग्रीन या कॉपर के शेड्स अच्छे लगते हैं। सांवली रंगत वालों को ब्राइट कलर में पीला, नारंगी, लाल एवं नीले रंग में अपना लहंगा तैयार करवाना चाहिए।
> फिश कट लहंगा और ए-लाइन घाघरा खूब पसंद किए जा रहे हैं।
> लहंगा में मिरर, गोटा एवं पर्ल वर्क फैशन में हैं।
> कुंदन वर्क एवं सितारा वर्क भी करवाया जा सकता हैं।
> लाइट वेट फैब्रिक आपको एलिगेंट और ग्लैमर लुक देता हैं।
> डेलिकेट इब्रॉयडरी, लैक वर्क, पैच वर्क या इंट्रिकेट बीड वर्क भी लहंगे को बेहतर दिखाता हैं।
ब्राइडल ड्रेस डिजाइनर नीता शेट्टी के मुताबिक इन दिनों लहंगों की जगह ले ली है स्लीम स्कर्ट्स ने। इन दिनों साड़ी गाउन' भी काफी चलन में है। दुल्हन का लुक इन दिनों वेस्टर्न फैशन से भी काफी हद तक प्रभावित है। इसके चलते दुल्हनें प्री स्ट्रिच्ड लहंगा पसंद करने लगी हैं। हैवी लुक चाहती है तो विक्टोरियन गाउन सेलेक्ट करे। लहंगे पर जरी, दबका,गोटा, लेस व ऐंटीक मैचिंग वर्क का फैशन है।
-----------

No comments:
Post a Comment