तेरी मेहंदी वो देखेंगे तो.………........
अपना दिल रख देंगे, चुपके से तेरे पैरों
मैं हूं खुश रंग हिना.. प्यारी खुश रंग हिना!
शादियां मतलब सजना संवरना, रूप निखारना और भीड़ से बिलकुल अलग दिखना। ऐसे में जब महिलाओं के श्रृंगार की बात हो, तो मेहंदी का जिक्र होना लाजिमी हो जाता है। मान्यता है कि जिसकी मेहंदी जितना रंग लाती है, उसे पति से उतना ही प्यार मिलता है। मेहंदी लड़की की सुंदरता में भी चार चांद लगाती हैं। आजकल मेहंदी हाथ और पैर ही नहीं बल्कि पीठ, बाजूबंद यहां तक कि नाभि पर भी लगवाती हैं। यहां आशिता दाधीच बता रही है कुछ ट्रेंडी डिजाइनर मेहंदी के बारे में।
मेहंदी की कुछ मशहूर शैलीयां
कलरफुल मेहंदी
कलरफुल मेहंदी के लोकप्रिय होने का कारण है इसका स्टाइलिश -कलरफुल होना। आप कपड़ों और जूलरी के मुताबिक अपने हाथों पर मैच करते रंगों से मेहंदी का डिजाइन बनवा सकती हैं। डिजाइन के ऊपर शेडिंग का चलन भी जोरों पर है।
मारवाड़ी मेहंदी
ये डिजाइंस बहुत बारीक, नजदीक और घने होते हैं। इसकी डिजाइंस में शहनाई, ढोलक, बैंडबाजे, मोर, पक्षी जैसी कलाकृतियां शामिल हैं।
टैटू मेहंदी
लड़कियों में बाजुओं, पेट और पीठ पर स्माल फिगर्स जैसे रंगबिरंगी तितली, एंजिल फेस, डंक मारते बिच्छु, ड्रैगन आदि टैटू बनवाने का चलन काफी है।
जरदोजी मेहंदी
जरदोजी मेहंदी सिल्वर या गोल्डन शेड लिए होती है। मेहंदी रचे हाथों में सिल्वर या गोल्डन ग्लिटर से डिजाइन बनाया जाता है। मेहंदी पर आप रंग-बिरंगे स्टोन या कुंदन भी लगवा सकती हैं।
गहनों वाली मेहंदी
इसमें मेहंदी के साथ क्रिस्टल, कुंदन, स्वरोस्की, नग, स्पार्कल डस्ट, कलर्स, सितारे, मोतियों और फर आदि जूलरी का इस्तेमाल किया जाता है।
अरेबियन मेहंदी
मोटे-मोटे फूल-पत्तियों वाले डिजाइन हमेशा ही दुल्हन और उसकी सखियों को खासा लुभाते है, इससे हाथ भरा भरा नजर आता है।
बॉम्बे मेहंदी
इसमें ताजमहल, लाल किला, मकबरा, पेंटिंग वगैरह में हुई बारीक नक्काशी ट्रेंड में है। मेहंदी लगाने के बाद दूसरे दिन गोल्डन और सिल्वर ग्लिटर से मिक्स एंड मैच करवा लेती हैं।
------------

No comments:
Post a Comment