Thursday, September 11, 2014

वेडिंग प्लॉनर Wedding planer

?शादियां तो होती रहेंगी और लोग उनपर करोड़ों खर्च करते रहेंगे।यह यश राज प्रॉडक्शन की फिल्म बैंड बाजा बारात की एक लाइन नहीं, बल्कि समाज की हकीकत है, जहां आज कल धूमधाम से शादियों का चलन बढ़ गया हैं। इसी के साथ जरुरत पड़ती हैं वेडिंग प्लॉनर की जो प्लान कर सके एक यादगार शादी। आशिता दाधीच बता रही हैं कि कैसे प्लान करें यादगार वेडिंग।



शादी ऐसा समारोह है जिसकी तैयारियां दो-तीन दिनों में पूरी नहीं हो सकती। इसके लिए शादी तय होते ही तैयारियों में जुट जाना चाहिए। आपको विवाह के समय होने वाले सभी कार्यक्रमों की योजना बनानी होगी। साथ ही इसमें हो रहे खर्च का भी ध्यान रखना होगा। इसके अलावा शादियों में जरूरी सेवा देने वालों से भी संपर्क रखें जैसे गाड़ी, म्यूजिशियन, फोटोग्राफर, पार्टी सप्लाई कंपनी।

कैसे करें शुरुआत?

जिस भी परिवार में विवाह तय हुआ है सबसे पहले परिवार के साथ मिलकर तय करें कि शादी की तैयारियां खुद करेंगे या वेडिंग प्लॉनर बुक करेंगे। शादी में कितना खर्च करना है, इसके लिए बजट बना लें। उसी हिसाब से व्यवस्थाएं करें। सगाई, शादी और रिसेप्शन के लिए स्थान की बुकिंग करा लें। इसके बाद कैटरर, डीजे, बैंड, फोटोग्राफर, विडियोग्राफर, फ्लोरिस्ट की लिस्ट तैयार कर ले, अपने बजट के हिसाब से किसी एक को चुन कर तय कर लें।

कपड़ों का चुनाव जरुरी

मार्केट के लेटेस्ट ट्रेंड्स पर गौर करें। संभव हो तो किसी ब्यूटीशियन और डिजाइनर से बात करके अपने डील-डौल के मुताबिक कपड़ों और गहनों का चुनाव शुरू कर दें। बाजार के चक्कर लगा कर अपने मन -मुताबिक शादी का जोड़ा और शादी के बाद के कपडे चुनना शुरू कर दें।

चलती रहे हनीमून प्लानिंग

किसी भी कपल की जिंदगी का सबसे यादगार लम्हा होता है हनीमून। इसके लिए यदि विदेश जाना हो तो पासपोर्ट -वीजा के लिए अप्लाई कर दें। जिस माहौल में जाना हैं उस मुताबिक कपड़ें खरीदें। हनीमून डेस्टिनेशन भी तय कर लें, ताकि सुविधानुसार उसकी बुकिंग करा सकें। शादी किस मौसम में हो रही है, तैयारी करते समय इसका ध्यान रखें। हनीमून डेस्टिनेशन के मौसम को भी ध्यान में रखें।

जरूरी है मेहमाननवाजी भी

शादी से कम से कम तीन महीने पहले ही मेहमानों और रिश्तेदारों की सूची तैयार कर लें। इसके बाद उन्हें दिए जाने वाले गिफ्ट्स की सूची तैयार करें और बजट के अनुसार खरीदारी शुरू कर दें। निमंत्रण पत्रों का डिजाइन पसंद करके प्रिंटिंग का ऑर्डर दे दें।

स्कीमों पर भी दे ध्यान

आए-दिन नए नए छूट और मुफ्त गिफ्ट्स की योजनाएं आती रहती हैं। फिर चाहे वेडिंग ड्रेस हो, मेहमानों को दिए जाने वाले तोहफे या दुल्हन के उपहार हो, उन्हें इन डिस्कांउट योजनाओं के तहत खरीदेंगे तो ब्राइडल वेयर के अलावा जूलरी और अन्य एक्सेसरीज आपकी जेब पर बड़ा बोझ नहीं डालेंगी।

चेहरे से चमके नूर

भावी दूल्हा या दुल्हन यदि हेयर स्टाइल चेंज करना चाहे तो शादी से तीन महीने पहले ही करवा ले, ताकि ऐन मौके पर विचित्रता ना झलके। ब्यूटी ट्रीटमेंट भी शुरू कर लें। जो भी एक्सेसरीज खरीदी जा रही हों, उन्हें एक बार पहनकर जरूर देख लें। अपनी हेयर स्टाइलिस्ट व ब्यूटीशियन से भी मदद लें। ब्यूटीशियन और मेहंदी वाले कई बार समय पर नहीं मिल पाते, इसी समय से इनकी बुकिंग कर लें। योग, ध्यान व व्यायाम के लिए समय निकालें। डांस की रिहर्सल कर लें।



 

----------


No comments:

Post a Comment